UKSSSC: सीएम धामी का बयान, भर्ती घोटालों को लेकर सरकार बनाएगी सख्त नियमावली

September 26, 2022 | samvaad365

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों के पेपर लीक होने और विधानसभा में बैकडोर एंट्री का मामला खुलने के बाद अब सरकार भर्तियों की सख्त नियमावली बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मीडिया से बातचीत में यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा की भर्तियां रद्द करने पर विस अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं विधानसभा अध्यक्ष से इन भर्तियों की जांच कर कार्रवाई का अनुरोध किया था। कहा कि युवाओं को पूरा विश्वास होना चाहिए कि अब जो भी भर्तियां होंगी, वह पूरी पारदर्शिता से होंगी।

गरीब के बच्चे के पास संसाधन नहीं होते हैं, उसके पास पढ़ाई लिखाई होती है, उससे भी अगर धोखा होगा तो इससे बड़ा कोई भी अपराध नहीं हो सकता। सीएम ने कहा कि हम सरकार के स्तर से भी सख्त नियमावली बनाने जा रहे हैं। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष से भी अनुरोध करेंगे कि वह विधानसभा में भर्तियों की सख्य नियमावली बनाएं। ताकि कल किसी गरीब होनहार के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ न कर सके।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

ये भी पढ़ें : सीएम धामी ने बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, धनराशि का किया डिजिटल हस्तांतरण

 

81609

You may also like