UKSSSC: भर्ती घोटालों के विरोध में धरना दे रहे यूकेडी को शिव सेना का मिला समर्थन, CBI जांच की करी माँग

September 8, 2022 | samvaad365

देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे UKSSSC पेपर लीक मामला, विधानसभा बैकडोर भर्तियां, वन दरोगा घपला व अन्य घोटालों को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल घंटाघर के सामने धरना प्रदर्शन किया। उत्तराखंड क्रांति दाल द्वारा किये जा रहे धरने प्रदर्शन का आज 11 वा दिन है तथा उत्तराखंड क्रांति दल उत्तराखंड में हो रहे इन सभी घोटालों के CBI जांच की मांग कर रहा है।

वहीं आज शिव सेना प्रमुख गौरव कुमार ने उत्तराखंड क्रांति दल को धरना स्थल पर सम्बोधित करते हुए कहा कि आज उत्तराखंड राज्य राजनेताओ एंव नौकरशाहों के गठ जोड़ के साथ भ्रष्टाचार चरम पर पहुँच गया है। सत्ताधारी दलों ने राज्य को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने भरती घोटाले की CBI जाँच की माँग भी की।इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के जयप्रकाश उप्पाध्याय, विजय बोडाई, राजेंद्र बिष्ट, प्रीतम रावत, दीपक रावत, शकुन्तला रावत मौजूद रहे। शिव सेना से राज नेगी, शिवम् गोयल, विकास सिंह, विक्की खत्री, सोनू पासवान आदि मौजूद रहे।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

ये भी पढ़ें : सीएम धामी ने ब्रह्मलीन देवेन्द्रस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

 

 

81065

You may also like