देहरादून जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र में बेकाबू कार ने चार लोगों को मारी टक्कर,तीन लोगों की दर्दनाक मौत

August 5, 2021 | samvaad365

देहरादून जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बेकाबू कार ने चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो महिलाएं और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक घायल को देहरादून रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।बताया जा रहा है कि ग्राम ढाकी में एक सफेद रंग की कार लोगों को रौंदते हुए मौके से फरार हो गई है। मौके पर चीख -पुकार मच गई। स्थानिए लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।  आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें-‘‘कोविड-19 के मानक को ध्यान में रखते हुए धूमधाम से मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस’’

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और पूछताछ में पता चला कि एक गाड़ी जो ग्राम ढाकी में तेज गति से आ रही थी उसने नौशाद , इस्राइल ,खुशबू और वरीशा को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और माके से कार चालक भाग गया। हादसे की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस से घटना के बारे में जानकारी ली।वहीं स्थानिय लोगों में हादसे से आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों ने आरोपी कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मृतक वरीशा अपने पीछे दो बेटों को छोड़ गई। जबकि खुशबू गांव में किराए में रह रही थी। उसका पति दीपक मजदूरी का कार्य करता है। तीसरे मृतक का नाम इसराइल है, जो तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतकों के घरों में कोहराम मच गया है। वहीं घायल का उपचार चल रहा है।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-रामनगर : ग्रामीणों ने कूड़ा गाड़ियों को रोक कर किया जमकर हंगामा

 

64562

You may also like