Uttarakhand : अब रात में सड़क पर चलना भी हुआ दुश्वार, देर रात ड्यूटी से लौट रहे युवक को कुचल भाग निकला वाहन सवार

December 6, 2022 | samvaad365

उत्तराखंड के रुद्रपुर में सोमवार देर रात साइकिल से ड्यूटी जा रहे श्रमिक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में घायल युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से ग्राम गंगापुर बिलासपुर निवासी प्रेम (25) सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। सोमवार आधी रात वह साइकिल से ड्यूटी करने जा रहा था। तभी 31 वाहिनी पीएसी गेट के पास उसे अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। वाहन चालक युवक की लहूलुहान अवस्था को देख भाग निकला।

लोगों द्वारा उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक पांच भाई बहन में सबसे छोटा था। परिजन प्रेम की शादी की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में कंपकंपाने वाली ठंड, कही खिल रही धूप तो कहीं छा रहा कोहरा

83757

You may also like