Uttarakhand Weather : बर्फबारी के साथ होगी नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने जारी की रिपोर्ट

December 31, 2022 | samvaad365

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज अगले एक दो दिन में फिर बदलने वाला है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर में बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के मैदानी इलाकों में अगले एक दो दिन के भीतर न्यूनतम तापमान के चार डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। ऐेसे में लोगों को जबरदस्त ठंडक का सामना करना होगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के अगले 24 घंटे में पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है। राजधानी दून में आज हल्की धूप खिली तो प्रदेाश के कई इलाकों में हल्का कोहरा छाया हुआ है। वहीं दून में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहने की संभावना है।

मुनस्यारी में सीजन का पहला हिमपात, पारा -3 डिग्री तक गिरा

मौसम ने शुक्रवार को करवट बदली। दिन में मुनस्यारी के पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग की चोटियों पर हिमपात जबकि निचले इलाकों में हल्की बारिश शुरू हुई। तापमान में गिरावट आने के बाद कालामुनि, खलियाटॉप, बलांती ईको फार्म में भी हिमपात हुआ। मुनस्यारी नगर और आसपास के गांवों में भी बर्फ गिरी। इससे मुनस्यारी के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सात डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव और हीटरों का सहारा लेना पड़ा। बर्फबारी के बाद नववर्ष पर पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

व्यास और दारमा घाटियों में भी बर्फबारी

धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित दारमा और व्यास घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी शुक्रवार को जमकर हिमपात हुआ। इस कारण वहां पर प्रवास पर गए परिवारों के साथ ही सीमा पर तैनात जवानों को दिक्कतें होने लगी है।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

ये भी पढ़ें : Rishabh Pant Accident : घटनास्थल पर पहुँची फॉरेंसिक टीम, हादसे के कारणों की करी जांच

 

84463

You may also like