उत्‍तरकाशी में हिमवीरों ने निकाली तिरंगा यात्रा, बच्चे -बूढ़े हुए शामिल

August 9, 2022 | samvaad365

उत्तरकाशी में आइटीबीपी ने महीडाण्डा स्थित 35 वाहिनी के हिमवीरों ने पाटा और संग्राली गांव में हर घर तिरंगा अभियान चलाया। इस अवसर पर आइटीबीपी  की ओर से पाटा व संग्राली गांव के छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। हिमवीरों ने पाटा गांव में घर-घर जाकर ग्रामीणों आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में बताया।

आइटीबीपी सेनानी सुनील कुमार के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा अभियान में हिमवीरों के अलावा स्कूल के बच्चों, शिक्षकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं और बुजुर्गों ने हिस्सा लिया।

79863

You may also like