कल से बिगड़ेगा मौसम, 22 और 23 फरवरी को राज्य में बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना

February 21, 2022 | samvaad365

राज्य में एक बार फिर से मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग द्वारा 2 दिन के लिए अलर्ट जारी किया गया है। कल से उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने की संभावनाएं हैं। कल यानी कि 22 फरवरी और परसों यानी कि 23 फरवरी को उत्तराखंड में बरसात और बर्फबारी का अनुमान जताया है। 22 फरवरी को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बरसात हो सकती है तो वहीं 23 फरवरी को गढ़वाल के पर्वतीय भागों एवं कुमाऊं क्षेत्र के पिथौरागढ़ बागेश्वर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बरसात के साथ ही बर्फबारी हो सकती है।  24 और 25 को बारिश में कमी का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 22 और 23 फरवरी को राज्य में ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा जिस वजह से मौसम करवट बदलेगा।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें –श्रीनगर : दो महीने से 200 सफाई कर्मियों को नहीं मिला वेतन, कल से सभी सफाई कर्मी हड़ताल पर

72609

You may also like