एम्स ऋषिकेश में स्त्री वरदान मुहिम की शुरूआत

November 1, 2020 | samvaad365

ऋषिकेश एम्स की पहल पर शनिवार को महिलाओं की गुप्त रोगों से जुड़ी जटिल समस्याओं को लेकर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के रिकंस्ट्रक्टिव एंड कॉस्मेटिक गाइनाेकॉलोजी विभाग द्वारा स्त्री वरदान चुप्पी तोड़ो नारीत्व से नाता जोड़ो कार्यक्रम की नींव रखी गई। एम्स ऋषिकेश द्वारा उत्तराखंड से शुरू किया गया यह अभियान भारत देश में अपनी तरह का विश्वस्तरीय बड़ी मुहिम है। जिसके माध्यम से एम्स संस्थान महिलाओं को उनकी समस्याओं के प्रति जागरुक किया जाएगा। इस अवसर पर मुहिम को गांव-गांव घर घर तक पहुंचाने व राज्य की प्रत्येक महिलाओं को उनकी समस्याओं को लेकर जागरुक करने व ग्रसित महिलाओं को उपचार के लिए प्रेरित करने की शपथ भी ली।

(संवाद 365/ब्यूरो )

यह भी पढ़ें-सीएम ने किया देवभोग स्वीट्स का उद्घाटन, पहाड़ी अनाजों से तैयार होगी मिठाई

 

55564

You may also like