नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन हो गया। दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। दरअसल, अस्वस्थ्य होने की वजह से उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था, लेकिन दो दिन पहले उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें आईसीयू वॉर्ड में रखा गया था। बताया जा रहा है कि सांस लेने में परेशानी होने की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। आपको बता दें कि रघुवंश ने इसके पहले आईसीयू से ही राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से इस्तीफा देने का अपना पत्र जारी किया था। रघुवंश प्रसाद सिंह पिछले 32 सालों से लालू प्रसाद यादव के साथ जुड़े हुए थे। फिलहाल उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।
यह खबर भी पढ़ें-हापुड़: अवैध मावा बनाने वाली फैक्टरी में फटा बॉयलर, कई लोग हुए घायल
संवाद365/डेस्क