हापुड़: अवैध मावा बनाने वाली फैक्टरी में फटा बॉयलर, कई लोग हुए घायल

September 13, 2020 | samvaad365

हापुड़: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ क्षेत्र में अवैध रुप से चल रही एक मावा फैक्टरी में बड़े पैमानें पर मावा बनाते भट्टी का बॉयलर फटनें से वहां काम कर रहे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। जिससे लगभग 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलनें पर सैकड़ों ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

जानकारी के अनुसार थाना हाफिजपुर के गांव बड़ौदा सिहानी में एक मकान में अवैध रूप से एक मावा फैक्ट्री लगी हुई हैं, जिसमें बड़े पैमाने पर मावा बनानें का कार्य किया जाता हैं। आज तड़के फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर मावा बनानें का कार्य चल रहा था, तभी भट्टी का बॉयलर फटनें से मकान के परखच्चे उड़ गए और उसमें काम कर रहे दर्जन भर लोग घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा सहित  थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस मामलें की जांच कर रही है।

यह खबर भी पढ़ें-उत्तराखंड के IAS अधिकारी मंगेश घिल्डियाल को PMO में मिली नई जिम्मेदारी

संवाद365/आरिफ कस्सर

54229

You may also like