प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बागेश्वर पहुंचे कौशिक, पुलिस द्वारा दिए गए गॉर्ड ऑफ ऑनर से हुआ विवाद

March 23, 2021 | samvaad365

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मदन कौशिक बागेश्वर पहुंचे. अपने कुमाऊँ मण्डल के दौरे की शुरुआत कौशिक ने बागेश्वर ज़िले से की जहां पर ज़िले की पुलिस ने मदन कौशिक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जिससे पुलिस की काफी किरकिरी भी हुई है.

जिला पार्टी कार्यालय में पद यात्रा के जरिये पहुँचे प्रदेश अध्यक्ष जंहा उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वे बागनाथ नगरी से अपने नए सफ़र की शुरुआत कर रहे है उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से मिशन2022 के लिए जुट जाने को कहा केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुचाए.

मदन कौशिक ने कहा कि विपक्ष सीएम के बयान का गलत अर्थ निकाल रही है। गार्ड ऑफ ऑनर के सवाल पूछे जाने पर कौशिक चुप्पी साधते हुऐ पिथौरागढ़ ज़िले के लिए रवाना हो गये।

इससे पूर्व यहां बागेश्वर में भाजपा प्रदेशअध्यक्ष मदन कौशिक बागेश्वर जिला मुख्यालय पहुँचे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ढोलनगाड़ों फ़ूल मालाओं से स्वागत कर रहे। प्रदेश अध्यक्ष स्वागत में सैकड़ों युवा मोर्चा कार्यकर्ता बाईक रैली के माध्यम से स्वागत किया। स्वागत रैली में ज़िले के बागेश्वर, कपकोट विधायक भाजपा जिलाध्यक्ष व भाजपा युवामोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रैली में मौजूद रैली से शहर का ट्रैफिक अस्त व्यस्त रहा लोग अपनी गाड़ियों में जाम के झाम में फंसे रहे।

(संवाद 365/हिमांशु गड़िया)

यह भी पढ़ें- हरिद्वार: कुंभ स्नानों को लेकर पुलिस प्रशासन ने बुलाई बैठक, 8 से 16 अप्रैल तक सिडकुल आने वाले बड़े वाहनों पर रहेगी पूर्णता पाबंदी

59544

You may also like