ऋषिकेश-अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश में शरद पूर्णिमा पर्व पर आयोजित होने वाली भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा इस वर्ष भी कोविड गाईडलाईन की भेंट चढ़ गई। प्रशासनिक गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए मधुबन आश्रम के तत्वधान में शरद पूर्णिमा पर्व पर आज दोपहर मधुबन आश्रम के परम अध्यक्ष परमानंद दास जी महाराज के पावन सानिध्य में भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का प्रतीकात्मक आयोजन किया गया.
इस अवसर पर नगर निगम महापौर अनिता ममगई ने मधुबन आश्रम में पहुंचकर विशेष आरती में सहभागिता की। ऋषिकेश वासियों को शरद पूर्णिमा पर्व की बधाई देते हुए महापौर ने कहा कि शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा सम्पूर्ण सोलह कलाओं से युक्त होकर अमृत वर्षा करता है. आज की अमृत वर्षा हम सबके जीवन को सुख और समृद्धि से भरेगी, ऐसी मैं आशा करती हूँ. पर्व पर बुधवार की दोपहर कैलाश गेट स्थित मधुबन आश्रम से बेहद सूक्ष्म रूप में आयोजित हुई जगन्नाथ रथ यात्रा ने नगर भ्रमण किया जहां उसका जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ अभिनंदन किया गया.
वापस मधुबन आश्रम में पहुंचकर प्रतीकात्मक रूप में निकली रथ यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान हर्ष कौशल, सुरेंद्र कंडवाल,पार्षद कमलेश जैन, विवेक गोस्वामी, सीमा खुराना, सुजाता टुटेजा, सिमरन गाबा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे.
(संवाद365,डेस्क)
यह भी पढ़ें- मथुरा- श्री धाम वृंदावन के केसी घाट पर शरद पूर्णिमा के मौके पर हुआ भंडारा