आज आम आदमी पार्टी की डायनामिक नेत्री आतिशी अपने तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंची। जहां उन्होंने हल्द्वानी से अपने सशक्त महिला समृद्ध उत्तराखंड अभियान के रजिस्ट्रेशन गारंटी की शुरुवात की। उनका गढवाल और कुंमाउ की अलग अलग विधानसभाओं में तीन दिवसीय दौरा है। सबसे पहले आज हल्द्वानी पहुंची आप नेत्री आतिशी का वहां मौजूद स्थानीय महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने वहां मौजूद सैकडों महिलाओं के साथ संवाद किया। अपने संवाद की शुरुवात से पहले उन्होंने आज,उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता और उत्तराखंड के गांधी स्व0 श्री इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनको याद किया।
यह भी पढ़ें –हरीश रावत करेंगे उत्तराखंड चुनाव को लीड, सीएम पर चुनाव के बाद होगा फैसला
महिला संवाद में बोली आतिशी,दिल्ली में आप की सरकार ने महिलाओं के लिए किया काम,यहां हालात बदतर
उसके बाद महिला संवाद में, उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते आतिशी ने कहा कि हमने दिल्ली में सरकार मे रहते हुए महिलाओं के उत्थान में कोई कोर कसर नहीं छोडी लेकिन आज उत्तराखंड की महिलाएं परेशान हैं। वो पूछ रही हैं कि सरकारों ने हमारे उत्थान के लिए किया क्या है। ना कांग्रेस, ना बीजेपी दोनों ने महिलाओं को हमेशा दरकिनार किया । उत्तराखंड में महिलाओं को ,अपने बच्चों को जन्म देने के लिए भी अपनी जान दांव पर लगानी पडती है। उन्होंने कहा,आजादी के 75 वें साल में भी महिलाएं उत्तराखंड में संघर्ष करने को मजबूर हैं।
यह भी पढ़ें –पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने अल्मोड़ा में जनता से की भाजपा को फिर सत्ता में लाने की अपील
हर साल लाखों महिलाएं अपने बच्चों को जन्म देती हैं ,लेकिन स्वास्थय सेवाओं का उत्तराखंड में बुरा हाल है। सिर्फ स्वास्थय ही नहीं उत्तराखंड में रोजगार और शिक्षा दोनों का बुरा हाल है। आज सरकार की अनदेखी के चलते सरकारी स्कूलों को खंडहर बना दिया है। उत्तराखंड के सरकारी स्कूल बदहाल हैं। उन्होंने कहा कि अब प्राईवेट स्कूलों का बोलबाला ज्यादा है। अगर किसी भी घर में एक बच्चे को पढाने का प्राईवेट में मौका मिले ,तो मां बाप बेटी की जगह बेटे को प्राईवेट स्कूलों में पढाते हैं। बेटे को पढ़ लिख जाते हैं लेकिन सरकार की नाकामी का असर बेटियों पर पडता है। सरकारी कमी के कारण बेटियां पढ़ लिख नहीं पाती ।
आप को वोट इसलिए दें,क्योंकि जो घोषणा केजरीवाल ने यहां की, वो दिल्ली में जनता को दे रहे हैं
उन्होंने आगे कहा कि आज कई लोग यही सोचते हैं कि, हम आप पार्टी को क्यों वोट दें। लेकिन हम जनता को बताना चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल ने जो घोषणाएं उत्तराखंड में की हैं उससे पहले वो दिल्ली में इन सब को पूरा कर चुके हैं। आज कांग्रेस और बीजेपी हम पर आरोप लगाते हैं लेकिन इन दोनों ही दलों की कई राज्यों में सरकारें रही हैं लेकिन क्या इन्होंने अपने अपने राज्यों में ऐसी कोई योजना महिलाओं के लिए शुरु की हैं जैसी योजनाएं हम दिल्ली मे चला रहे हैं। यह पार्टियां सिर्फ बयानबाजी करती हैं। उनका मकसद सिर्फ उन्माद फैलाना है और कुछ नहीं। हम महिलाओं के लिए बहुत गंभीरता से सोचते हैं। महिलाएं अपने परिवार के लिए बडा त्याग करती हैं। महिला जीवन भर खर्चा करने से पहले हमेशा किसी ना किसी पुरुष से पूछती हैं। चाहे वो पिता हो,पति हो,बेटा हो। लेकिन अगर किसी पुरुष ने मना कर दिया तो महिलाओं को अपना मन मारना पड़ता है।
यह भी पढ़ें –कदम कदम बढ़ाए जा, कांग्रेस के गीत गाए जा, ये जिंदगी है उत्तराखंड की, उत्तराखंड में लुटाए जा – हरीश रावत
इसी मंच से आतिशी ने सशक्त महिला, समृद्ध उत्तराखंड महिला गारंटी अभियान का पहला रजिस्ट्रेशन कर शुरुवात की
इसी मंच से उन्होंने अपने सशक्त महिला, समृद्ध उत्तराखंड अभियान के रजिस्ट्रेशन गारंटी अभियान की शुरुवात करते हुए, पहली महिला का पंजीकरण किया। इसके बाद वहां मौजूद सभी महिलाओं के पंजीकरण कर उनको , पंजीकरण के फार्म वितरित किए गए ।
संवाद365,डेस्क