देहरादून: रसोई गैस के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

May 9, 2022 | samvaad365

देहरादून में महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में महानगर कांग्रेसजनों ने डालनवाला में सिलेण्डर के लगातार बढते दामों को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर महानगर कंाग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा देश में प्रचण्ड बहुमत वाली भाजपा सरकारों ने जनता को चुनावी लाभ के लिए केवल भ्रमित करने का काम किया। मोदी सरकार की अभी तक के कार्यकाल की उपलब्धियों में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सिलेण्डर तथा खाद्यय पदार्थों की कीमतों में बेताहाशा वृद्धि के अलावा कोई कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि आज मंहगाई अपने चरम पर है तथा आम आदमी को दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करना पड रहा है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस के लगातार बढते दामों से देश व प्रदेश की जनता पीड़ित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पांच राज्यों में चुनावों को देखते हुए पेट्रोलियम पदार्थों के बढते दामों को कुछ समय के लिए रोक कर केवल जनता को भ्रमित किया परन्तु जैसे ही चुनावी नतीजे निकले फिर से मंहगाई का मीटर दिन-दूनी-रात चैगुनी रफ्तार से बढ़ने लगा है। आज हालात यह हैं कि गरीब आदमी के घर में चूल्हा जलना मुश्किल दिखाई दे रहा है।

लालचन्द शर्मा ने कहा कि चुनावों में बड़े-बड़े वादे करने वाले नरेन्द्र मोदी तथा भाजपा के नेता गरीब जनता का मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार को आम जनता के दुःख दर्द से दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने मोदी सरकार पर देश की जनता के साथ धोखा, विश्वासघात और छल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनावों में वोट का लाभ लेने के लिए कुछ दिन तक पेट्रोल, डीज़ल, गैस सिलेंडर, के दाम स्थिर रखने के बाद फिर से बेतहाशा दाम बढने शुरू हो गये हैं। रसोई गैस और खाद्यय पदार्थ आम आदमी की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं।

महानगर कंाग्रेसजनों ने केन्द्र सरकार से रसोई गैस सिलेण्डर के बढे हुए दाम तुरन्त वापस लिये जाने की मांग की।प्रदेश सचिव टीटू त्यागी ने बीजेपी सरकार पर बढ़ती महंगी पर अंकुश लगाना चाहिए अच्छा दिन का वादा कर जनता को बढ़ती महंगी का तोहफा दिया।

संवाद 365, संदीप रावत

यह भी पढ़ें- श्रीनगर: नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में किया आईटीबीपी के जवान को गिरफ्तार

75646

You may also like