नगरपालिका नरेन्द्रनगर में बड़े धूमधाम व उत्साह से मनाया आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2022 | samvaad365

भारत के साथ-साथ आज समूचे विश्व में आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है।
इसकी शानदार बानगी नरेन्द्रनगर के पालिका में आयोजित योगाभ्यास में देखने को मिला,

पालिका के अध्यक्ष राजेन्द्र विक्रम सिंह पंवार,प्रशिक्षक आकांक्षा रतूड़ी, कार्यक्रम संयोजक डा०मीनाक्षी किथोरिया आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
योगाभ्यास में शहर की महिला, पुरुषों, युवक/युवतियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने योग को स्वास्थ्य, मानसिक शाँति के लिए संजीवनी बताया। और कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को नित्य प्रति योगाभ्यास करना चाहिए। योग करने वाला निरोग और स्वस्थ रहता है।

संवाद 365, वाचस्पति रयाल

यह भी पढ़ें-  CM धामी ने सचिवालय में उत्तराखण्ड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 17 वींं बैठक आयोजित की

 

77456

You may also like