आज थाना सोनप्रयाग से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि सोनप्रयाग से 500 मीटर दूर पहाड़ से पत्थर आने के कारण कुछ लोग घायल हो गए है। एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिय रवाना हुई।
जो यात्री थे, वो केदारनाथ से दर्शन करके सोनप्रयाग की ओर रहे थे। भारी बारिश होने से पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण 04 यात्री घायल हो गए।जिसमे से एक यात्री के गंभीर चोटें लग जाने पर मृत्यु हो गई।
एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पत्थर गिरने से घायल हुए 03 व्यक्तियों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया। व एक व्यक्ति नाम जयंती लाल उम्र 50 वर्ष निवासी राजस्थान के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
घायलों के नाम :-
01. मयूरी पत्नी श्री धर्मेंद्र उम्र 30 वर्ष निवासी अहमदाबाद गुजरात।
02. अवन सिंह पुत्र श्री मीर सिंह उम्र 59 वर्ष निवासी झज्जर हरियाणा।
03. विकास पुत्र श्री वीर चंद्र उम्र 24 वर्ष निवासी नेपाल।
संवाद 365, संदीप रावत
यह भी पढ़ें- पौड़ी: पुलिस ने अवैध सट्टा लगाते हुए युवक को किया गिरफ्तार, युवक से अवैध सट्टा पर्ची और धनराशि की बरामद