उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पौड़ी गढ़वाल जिले के बीरोंखाल इलाके में करीब 45 से 50 लोगों को ले जा रही एक बस के खाई में गिर गई। बस दुर्घटना में 25 लोगों की मृत्यु हो गई है। पुलिस और SDRF ने बचाव अभियान चलाकर 21 लोगों को बचाया है। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार, कोटद्वार-रिखणीखाल-बीरोंखाल मार्ग पर सिमड़ी के पास बरातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पूर्वी नयार नदी की घाटी में जा गिरी। हादसा मंगलवार देर शाम सात बजे का है। बस में 45 से अधिक बराती सवार थे। रातभर पुलिस और SDRF ने बचाव अभियान चलाया।
Uttarakhand | 25 people found dead in the Pauri Garwhal bus accident that took place last night in Birokhal area of Dhumakot. Police & SDRF rescued 21 people overnight; injured have been admitted to nearby hospitals: DGP Ashok Kumar
(File photo) pic.twitter.com/nFYkPA0nkn
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 5, 2022
सीएम धामी ने ट्वीट करते हुए बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें घटनास्थल पर रेस्क्यू में जुटी हैं। हम सभी सुविधाएं दुर्घटनास्थल तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। बचाव अभियान में स्थानीय ग्रामीण भी मदद कर रहे हैं।
पौड़ी जिले के सिमड़ी गांव के निकट हुई दु:खद बस दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ है।
रात भर चले राहत एवं बचाव अभियान में SDRF व स्थानीय प्रशासन द्वारा 21 यात्रियों को सुरक्षित निकाल कर उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया है।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 5, 2022
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड में बस के घाटी में गिरने पर कई लोगों के हताहत होने की दुर्घटना से दुखी हूं। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड में बस के घाटी में गिरने पर कई लोगों के हताहत होने की दुर्घटना से दुखी हूं। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 5, 2022
दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रात में ही राज्य सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे। उन्होंने वहां तैनात अधिकारियों से दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। पौड़ी के जिलाधिकारी से फोन पर बात की और उन्हें पूरी सतर्कता के साथ राहत एवं बचा करने के निर्देश दिए। वहीं, सीएम धामी आज बीरोंखाल घटनास्थल पर जाएंगे।
संवाद 365, दिविज बहुगुणा
ये भी पढ़ें : Jio Users के लिए खुशखबरी, कल इन शहरों में होगा जियो 5G सर्विस का ट्रायल