नूपुर डांस एकेडमी में 11वाँ वार्षिकोत्सव मनाया गया धूमधाम से,बच्चों ने दी अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां

January 19, 2019 | samvaad365

देहरादून के टाउनहोल में नूपुर डांस एकेडमी में 11वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव हरि सिंह, नूपुर डांस एकेडमी की निदेशक(एडवोकेट) नुपूर गुप्ता और प्रख्यात नृत्यांगना ऋतु चकवर्ती द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया।

कार्यक्रम में अन्र्तविधालय समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। साथ ही नूपुर डांस एकेडमी द्वारा वन्दे मातरम् प्रस्तुत किया गया। नूपुर डांस एकेडमी की छात्राओं ने ब्रज लोक नृत्य ‘रात श्याम सपने में आये,” पर बेहद सुन्दर एवं लयात्मक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसकी रंग बिरंगी वेशभूषा व कान्हा व गोपियों के रूप में बच्चों ने अपनी सुन्दर भाव-भगिमाओं द्वारा सबका मन मोह लिया।

प्रतियोगिता की कनिष्ठ वर्ग की टीम में नेनियन ट्री वर्ल्ड स्कूल की टीम ने प्रकृति के संरक्षण पर आधारित सुन्दर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की, जिसने ढेर सारी तालियाँ बटोरी। सेंट एग्नेस इंटर कालेज ने कनिष्ठ वर्ग में सुन्दर समूह नृत्य की प्रस्तुति दी इसका आधार हास्य व्यंग्य था। जिसमें नृत्य के साथ-साथ हास्य के पुट ने भी दर्शको का भरपूर मनोरंजन कर तालियाँ बटोरी। एकेडमी की 3 वर्षीय नन्ही सी छात्रा आमोलिका गुरूंग आज के दौर के बालीबड रीमिक्स गीतों-“मैं लौग थे तू लांची व पल्लो लटके’ गीत पर बेहद सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया।

यह खबर भी पढ़े- भाजपा पूरे देश में छः विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी : सरोज पाण्डेय

यह खबर भी पढ़े- खत्म हुआ लोगों का इंतजार, शुरू हुई नई उड़ान सेवा

देहरादून/संध्या सेमवाल

30355

You may also like