भारत के इन तीन रत्नों को मिला भारत रत्न सम्मान

August 8, 2019 | samvaad365

नई दिल्ली: भारत की तीन प्रसिद्ध हस्तियों को गुरुवार को भारत रत्न से नवाजा गया। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया। वहीं जनसंघ के नेता नानाजी देशमुख और प्रख्‍यात गायक भूपेन हजारिका को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तीनों हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया। इस साल भारत रत्न सम्मान देने का ऐलान गणतंत्र दिवस पर किया गया था। बता दें कि प्रणब मुखर्जी की गिनती कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में होती है, जो अपने पूरे राजनीतिक जीवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के खिलाफ लड़ते रहे। वहीं नानाजी देशमुख भारतीय जनसंघ के विचारक और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं। भूपेन हजारिका प्रसिद्ध असमिया कवि और संगीतकार थे। नानाजी देशमुख और भूपेन हजारिका को यह सम्मान मरणोपरांत मिला है।

यह खबर भी पढ़ें-महिला पर भालू ने किया हमला

संवाद365/काजल

40171

You may also like