राष्ट्रगान का अपमान, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राहत देने से बॉम्बे हाईकोर्ट ने किया इनकार

March 29, 2023 | samvaad365

राष्ट्रगान का अपमान करने के खिलाफ कार्रवाई की मांग वाली एक शिकायत में बुधवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें किसी भी तरह की राहत देने से इनकार कर दिया है। बॉम्बे हाई कोर्ट की तरफ से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है।

क्या है पूरा मामला-

यह मामला दिसंबर 2021 का है। अपनी मुंबई यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राष्ट्रगान चालू रहते ही मंच छोड़कर चली गई थीं। इस मामले में मुंबई भाजपा के पदाधिकारी विवेकानंद गुप्ता ने मुंबई के मझगांव मेट्रोपालिटन मैजिस्ट्रेट की अदालत में शिकायत की और कहा कि तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने राष्ट्रगान का अपमान किया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने समन को विशेष अदालत में चुनौती दी थी।

 ममता बनर्जी ने किया राष्ट्रगान का अपमान-

गुप्ता ने अपनी शिकायत में दावा किया कि बनर्जी की हरकतें राष्ट्रगान के अपमान के समान हैं और यह 1971 के राष्ट्रीय सम्मान अधिनियम के अपमान की रोकथाम के तहत एक अपराध हैं। उन्होंने कफ परेड थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस के कोई कार्रवाई नहीं करने पर उसने मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत का रूख किया।

अंकिता कुमााई

यहा भी पढ़ेमुंबई इंडियंस की कप्तानी में होगा बदलाव, Rohit Sharma की जगह ये खिलाड़ी संभालेगा कमान

86855

You may also like