मुंबई इंडियंस की कप्तानी में होगा बदलाव, Rohit Sharma की जगह ये खिलाड़ी संभालेगा कमान

March 29, 2023 | samvaad365

आईपीएल को शुरू होने में मात्र 2 दिन का समय बचा है। ऐसे में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा  है। रिपोर्ट के अनुसार WTC फाइनल के चलते रोहित शर्मा आईपीएल के कुछ मैचों से बाहर हो सकते हैं। ऐसे में उनकी अनुपस्थिति में मुंबई इंडियंस की कप्तानी सूर्यकुमार कर सकते हैं। रोहित आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल कप्तान हैं, जिन्होंने रिकॉर्ड पांच बार ट्रॉफी जीती है। 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में MI की पांच जीत में से प्रत्येक उनके नेतृत्व में आई।

सूर्यकुमार कर सकते हैं मुंबई इंडियंस की कप्तानी-

सूर्यकुमार यादव टीम का नेतृत्व कर सकते हैं। कीरोन पोलार्ड के संन्यास के बाद सूर्यकुमार को उन्हें यह मौका मिल सकता है। विश्व नंबर 1 टी20I बल्लेबाज को इस साल की शुरुआत में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज के लिए भारत का उप-कप्तान नामित किया गया था।

अंकिता कुमाई

यहा भी पढ़ेमुख्यमंत्री धामी ने जीआईसी ढिकुली का किया लोकार्पण

 

86851

You may also like