अलीगढ़: लॉकडाउन में उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां… बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़

April 29, 2020 | samvaad365

अलीगढ़: अलीगढ़ के थाना देहली गेट क्षेत्र के जंगलगढ़ी में लॉक डाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के धज्जियां उड़ाई गईं। जहां कोरोना का पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद इलाके को सील कर दिया गया है। बावजुद इसके इलाके में सब्जी व फल खरीदने के लिए बिना मास्क लगाए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस भीड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तो वहीं अज्ञात 100 लोगों पर पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है।

अलीगढ़ के थाना देहली इलाके के जंगलगढ़ी में कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद प्रशासन ने यहां की निगरानी बढ़ा दी है। वहीं रमजान में लोगों से लगातार लॉक डाउन का पालन कराने की अपील की जा रही है। इसके बावजूद जंगलगढ़ी में सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। सड़क के दोनों तरफ सब्जी, फल, जूस आदि की दुकानें लगी थी। भीड़ में बच्चे व बुजुर्ग भी शामिल थे। खरीदारी के दौरान शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया गया। बल्कि सभी बिना मास्क के घूम रहे थे। किसी ने छत से इसका वीडियो बना लिया। वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो सत्यापन कराया गया। एसपी सिटी अभिषेक कुमार ने बताया कि जंगलगढ़ी में भीड़ का वीडियो मिला है। इसके आधार पर 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 188, 267 में  के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह खबर भी पढ़ें-महराजगंज: कोरोना के खिलाफ पुलिस की जंग जारी… लोगों को आरोग्य सेतु एप के लिए किया जागरुक

यह खबर भी पढ़ें-सीएम रावत ने टेलीमेडिसिन सेवा और दून मेडिकल कॉलेज में ई-हॉस्पिटल सेवा का किया शुभारंभ

संवाद365

49096

You may also like