कौशांबी में महिला को जिंदा जलाने का कोशिश, महिला की हालत गंभीर

September 13, 2019 | samvaad365

कौशांबी: कौशाम्बी के करारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मामला सामने आया है। एक महिला के परिजनों का आरोप है कि महिला को उसके ससुराल वालों ने जिंदा जलाने का प्रयास किया है। महिला को परिजनों ने गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने उसे प्रयागराज के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल अफसर विजय केसरवानी के मुताबिक करारी से एक महिला को भर्ती कराया गया है। जो गंभीर अवस्था में जली हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। महिला 75% से अधिक बर्न हो गई है।

दरअसल, आरोप है कि निसार की मौत के बाद उसकी पत्नी नसरीन जहां से परिवार के लोग हमेशा मारपीट करते थे। बृहस्पतिवार की सुबह निसार के भाई और अन्य लोगों का विवाद नसरीन जहां से किसी बात को लेकर हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि ससुराल वालों ने नसरीन को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। नसरीन के भाई अजगर मदनी के मुताबिक उसके भांजे मोहम्मद अवैस ने बृहस्पतिवार की सुबह फोन करके बताया कि उसकी मां को उसके चाचा व अन्य लोगों ने मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी है। अजगर का आरोप है कि ससुराल वाले उसकी बहन के साथ पहले भी मारपीट करते थे। जिसकी सूचना करारी पुलिस को पहले भी दी गई थी एक सपा नेता के दबाव में कार्रवाई नहीं कर रही थी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी लोगों की तलाश में जुटी हैं।

यह खबर भी पढ़ें-पौड़ी: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी… 420 पेटी अवैध शराब की पेटी बरामद

यह खबर भी पढ़ें-मुंबई में उत्तराखंड समाज ने दी स्व. नौटियाल जी को श्रद्धांजलि

संवाद365/नितिन अग्रहरि

41471

You may also like