कोरोना संक्रमण को देख अयोध्या नगर निगम अलर्ट

April 9, 2021 | samvaad365

अयोध्या जिले में बढ़ते  केस को देखते हुए अयोध्या नगर निगम अलर्ट हो गया है।अयोध्या शहर को सेनेटाइज करने के लिए महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने शुक्रवार को नगर निगम से 30 टीमों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह सभी 30 टीमें शहर के स्कूल हॉस्पिटल व सार्वजनिक स्थलों को सेनेटाइज करने का काम करेंगे। इसके साथ ही नगर निगम के सभी 60 वार्ड व जो 41 गांव नगर निगम में शामिल हुए हैं उनको भी से सेनेटाइज किया जाएगा।आपको बताते चलें कि कोरोना के सेकंड वेब में सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे हैं।ऐसे में अयोध्या में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 264 हो गई है। कल गुरुवार को सर्वाधिक 104 कोरोना के नए केस सामने आए थे। कोरोना की बढ़ती संख्या को देखते हुए नगर निगम ने शहर नगर निगम क्षेत्र को सेनेटाइज करने के लिए 30 टीमें निकल चुकी है। टैंकर में भरे सैनिटाइजर व मशीन लिए सफाई कर्मी जगह-जगह से सेनेटाइज करते नजर आए।महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि चालीस गांव जो नगर निगम में शामिल हुए हैं उन गांव को भी नगर निगम से सेनेटाइज करेगा इसके लिए सफाई कर्मियों की टीम को जिम्मेदारी सौंप दी गई है कि वह उन गांव में जाकर स्कूल सीएचसी पीएचसी नाले नालियो में छिड़काव करते हुए घरों को भी सेनेटाइज करेंगे।

(संवाद 365/मो. आलम)

यह भी पड़ें- 

60184

You may also like