थत्यूड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि

August 25, 2019 | samvaad365

धनोल्टी: भारतीय जनता पार्टी थत्यूड़ मण्डल के कार्यकर्ताओं ने मुख्यबाज़ार थत्यूड़ में एकत्रित होकर देश के पूर्व वित्त मंत्री व भाजपा नेता अरूण जेटली के निधन पर शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा के मण्डल अध्यक्ष विरेन्द्र राणा ने कहा की स्व० अरूण जेटली के निधन से भारतीय राजनीति को क्षति हुई है। जिसे पूर्ण नहीं किया जा सकता वहीं इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष व पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता रावत ने बताया की अरूण जेटली भाजपा नेता होने के साथ साथ देश में वित्तीय मामलों के जानकार भी थे व एक कुशल राजनीतिज्ञ भी। जिनकी कमी हमेशा देश व संगठन को रहेगी। वहीं भाजपा के मण्डल महामन्त्री हीरा मणी गौड, पृथ्वी सिंह रावत, अकवीर पंवार, चन्द्रवीर सिंह पुण्डीर, अमित असवाल, मुकेश सजवाण, विरेन्द्र रावत, सुरेन्द्र रावत, सुरेश नौटियाल, डा० एस पी लेखवार आदि लोग मौजुद थे।

यह खबर भी पढ़ें-पिता-बेटी पर गिरी कच्ची दीवार, पिता की मौत बेटी घायल

यह खबर भी पढ़ें-पंचतत्व में विलीन हुए अरुण जेटली

संवाद365/सुनील सजवाण

40708

You may also like