बुलंदशहर: लॉकडाउन में मजदूरों का पलायन… कई मजदूर लोनी से पनवाड़ी के लिए निकले पैदल

May 3, 2020 | samvaad365

बुलंदशहर: कोविड 19 के चलते देश में केंद्र सरकार की तरफ से लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ाने के आदेश के बाद मजदूरों का पलायन फिर शुरू होता दिखाई दे रहा हैं, यूपी के गाज़ियाबाद के लोनी से राज मजदूरी का काम करने वाले कुछ परिवार लोनी से महोवा के पनवाड़ी के लिए निकले। जिसकी सूचना मिलते ही प्रशासन ने सभी को बुलंदशहर के खुर्जा में एक स्कूल में क्वारंटाइन कर दिया है। दरअसल लोनी से महोवा जाने के लिए निकले इनमें नौ बच्चों सहित पच्चीस लोग हैं जिनमे महिलाएं भी शामिल थी, ये सभी लोग राज मजदूरी का काम करते हैं, इन मजदूरों के मुताबिक इनके साथी पहले ही पैदल निकल कर अपने घर पहुँच चुके हैं, अब लॉक डाउन से काम तो रहा नही जिसके चलते खाने–पीने की बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था,ये मजदूर पैदल निकलते तो मालिक ने ट्रेक्टर दे दिया जिस पर सवार होकर ये मजदूर महोबा के लिए निकले थे, बुलंदशहर ये मजदूर शनिवार रात 11 बजे पहुजे तो पुलिस ने इन्हें एक स्कूल में रख दिया मगर सुबह इन्हें वहाँ से जाने दिया, बाद में एनएच 91 खुर्जा में पुलिस ने इन सभी मजदूरों को क्वारंटाइन कर दिया।

यह खबर भी पढ़ें-हमीरपुर: लॉकडाउन में खोला गया शिक्षण संस्थान… जिला प्रशासन ने की छापेमारी तो मची भगदड़

यह खबर भी पढ़ें-मोरबी: दो मासूम बेटियों की हत्या कर मां ने की खुदकुशी

संवाद365

49264

You may also like