बुलंदशहर: कोरोना से दूसरी मौत स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़ंकप

May 22, 2020 | samvaad365

बुलंदशहर: बुलंदशहर के सिकंद्राबाद में रहने वाले रिटायर्ड बैंक कर्मचारी की ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गयी। इस घटना से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग अब कोरोना संक्रमित मृतक के मोहल्ले को सील करके घर घर में जाकर थर्मल स्क्रीनिंग करने का दावा कर रहा है। बड़ा सवाल ये है कि घर में रहने वाले 71 साल के रिटायर्ड बैंक कर्मी आखिर कोरोना संक्रमित कैसे हो गए। इसका जवाब स्वास्थ विभाग के पास भी नही है। बता दें कोरोना से बुलंदशहर में ये दूसरी मौत थी।

यह खबर भी पढ़ें-पौड़ी: मजदूरों को नहीं मिल पा रही उनकी मजदूरी… मेहनताने के लिए किया कार्य बहिष्कार

संवाद365

50015

You may also like