चमोली: दिल्ली की पार्षद ने किया महामृत्युंजय का जलाभिषेक

December 10, 2019 | samvaad365

चमोली: जनपद चमोली में आजकल देवी देवताओं की पूजा अर्चना की जा रही है. विकास खंड नारायण बगड के मंदिरों में इन दिनों काफी देश विदेश से श्रद्धालु पहुंचे हैं. थराली विधानसभा क्षेत्र के असेड सिमली क्षेत्र में महामृत्युञ्जय मंदिर देवीधूरा में दिल्ली नगर निगम बेगमपुर की पार्षद ने सपरिवार महामृत्युंजय का जलाभिषेक किया. इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया. महामृत्युञ्जय महादेव मंदिर में सोमवार को दिल्ली से आये आप पार्टी के रोहिणी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार व उनकी धर्मपत्नी नगर निगम दिल्ली की बेगमपुर से पार्षद रीना धर्मेंद्र कुमार के साथ ही कई लोगों ने पूजा अर्चना की.

यह खबर भी पढ़ें-हापुड़: उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को श्रद्धांजलि

यह खबर भी पढ़ें-कोटद्वार: सीओ कोटद्वार ने किया कोतवाली का औचक निरीक्षण

संवाद365/पुष्कर नेगी

44312

You may also like