प्रदेश के दो जिलों में फटा बादल, दो की मौत

August 9, 2019 | samvaad365

उत्तराखंड में राहत की बारिश अब आफत बन चुकी है। प्रदेश में जगह-जगह से बादल फटने की खबरें आने लगी है। वहीं गुरुवार रात टिहरी और चमोली जिले में बादल के फटने से यहां हड़ंकप मच गया। इस घटना में दो लोगों ने अपनी जान भी गवां दी। बात टिहरी जिले की करें तो यहां बादल फटने की घटना में मां-बेटे की मलबे में दबने से मौत हो गई। वहीं चमोली में मां-बेटी लापता बताई जा रही हैं। दोनों जिलों में हुई घटनाओं से बहुत हानि हुई है। घटना में कई पुलिया भी बह गई है। वहीं सूचना पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है, और घटनास्थल का पूरा जायजा लिया जा रहा है।

यह खबर भी पढ़ें-भारत के इन तीन रत्नों को मिला भारत रत्न सम्मान

संवाद365

40174

You may also like