गुजरात शपथ ग्रहण समारोह में पहुँचे सीएम धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी रहे शामिल

December 12, 2022 | samvaad365

सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गाँधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने भूपेन्द्र पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के ऊर्जावान नेतृत्व में गुजरात विकास के पथ पर गतिशील रहेगा। मुख्यमंत्री ने गुजरात के नवनिर्वाचित मंत्रिमण्डल के सदस्यों को भी शुभकामनाएं दी। शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शामिल रहे

बता दें की गुजरात विधानसभा की 182 सीटों में से 156 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। वहीं भूपेंद्र पटेल ने दूसरी बार गुजरात के सीएम पद की शपथ ली। इससे पहले भूपेंद्र पटेल 13 सितम्बर 2021 से 8 फरवरी 2022 तक गुजरात के सीएम पद पर रहे। वहीं गुजरात विधानसभा चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज कर भूपेंद्र पटेल ने इतिहास रच दिया। 1960 में गुजरात राज्य की स्थापना दिवस के बाद भाजपा ने लगातार 7 वीं बार विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में ठण्ड ने दिखाने शुरू कर दिए तेवर, राजधानी में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री पहुंचा

83960

You may also like