बधाई हो रजत… देश के टॉप-20 स्टार्टअप में रजत ने बनाई अपनी जगह

July 20, 2019 | samvaad365

देहरादून: स्टार्टअप यानी की अपने किसी आइडिया के जरिए स्वयं अपने काम की शुरूआत करना। उत्तराखंड के रजत जैन ने इसी दिशा में अपने स्टार्टअप के जरिए एक बार फिर उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है। रजत का स्टार्टअप देश के टॉप-20 स्टार्टअप में शामिल हो गया है। रजत मूल रुप से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रहने वाले हैं। दरअसल, उन्होंने रजन ने स्पेनडन डिवाइस तैयार किया है। इस डिवाइस का निर्माण आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस टेक्नोलॉजी से हुआ है। इस डिवाइस के जरिए दिल की बीमारी का पता लगाया जा सकता है। और खास बात ये है कि इस डिवाइस को किसी भी तरह का व्यक्ति इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकता है। आपको बता दें कि इस होनहार उत्तराखंडी को हाल ही में वर्ल्ड इकोनॉमिक्स फोरम की तरफ से आयोजित न्यू चैंपियन मीटिंग में हिस्सा लेने का भी मौका मिला था। चीन में हुई इस मीटिंग में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने अपने काम के अनुभव दूसरे प्रतिनिधियों के साथ साझा किए थे। बहरहाल रजत की इस उपलब्धि पर उन्हें ढेरों बधाई।

यह खबर भी पढ़ें-बसपा ने सर्वसमाज को हमेशा सम्मान दिया- पूर्व विधायक बब्बू

यह खबर भी पढ़ें-SBI टिहरी द्वारा धनोल्टी में स्वरोजगार प्रशिक्षण

संवाद365/काजल

39545

You may also like