देश में कोरोना पॉजिटिव मामले हुए 500 के पार… आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

March 24, 2020 | samvaad365

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के मामले देश में लगातार बढ़ रहे हैं। इस महामारी से बचाव के लिए देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। वहीं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि वह मंगलवार शाम 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने 19 मार्च को देश को संबोधित किया था जिसमें उन्होंने लोगों से 22 मार्च को जनता कर्फ्यू में सहयोग देने का अपील की थी। और लोगों ने एकजुट होकर पीएम मोदी की इस अपील को पूरा भी किया था। वहीं देश में हर घंटे नए मामले दर्ज हो रहे हैं। फिलहाल देश भर में कोरोना के मामले बढ़कर 511 हो चुके हैं। और 10 लोगों की मौत भी हो चुकी है। मामलों में लगातार इजाफे को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारों ने कई राज्यों को लॉकडाउन किया तो वहीं कुछ राज्यों में कर्फ्यू लगाया गया है।

यह खबर भी पढ़ें-कल से लॉकडाउन होगा सख्त… सीएम ने दिया बयान जानिए क्या है प्लान..

यह खबर भी पढ़ें-देश में कोरोना से एक और मौत… देश में कुल मौत 9… कोरोना के मामले हुए 433

संवाद365/काजल

47986

You may also like