दबंगो ने अस्पताल में की तोड़फोड़… हंगामा काट फरार हुए सभी दबंग

December 3, 2019 | samvaad365

रायबरेली: रायबरेली जिले के ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में  बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब मरीज के साथ आए तीमारदारों ने अस्पताल में आधे घंटे तक जमकर हंगामा काटा। इतना ही नहीं शराब के नशे में धुत युवकों ने  डॉक्टर पर जानलेवा हमला भी किया और अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ भी की। दबंगो से अपनी जान खतरे में देख अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों ने मौके से भागने में ही होशियारी समझी। वहीं जब मामले की जानकारी सीएससी अधीक्षक और पुलिस को दी गई तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

यह खबर भी पढ़ें-कौशांबी: चौकीदार की गोली मारकर हत्या

यह खबर भी पढ़ें-हैदराबाद गैंगरेप मर्डर केस: लोगों ने दी डॉक्टर को श्रद्धांजलि… आरोपियों को फांसी देने की मांग

संवाद365/सेराज अहमद 

44058

You may also like