देहरादून: UP सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन… प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने दी श्राद्धाजंलि

April 20, 2020 | samvaad365

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्राद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट अपने पूरे जीवन क्षेत्र में शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए चिंतित रहे व साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि और अपने व्यक्तिगत पारिवारिक संघर्षों के बावजूद क्षेत्र में शिक्षा के लिए वे अपना योगदान करते रहे। धस्माना ने कहा कि अनेक बार वे कोटद्वार में उनके पास भी आये और हमेशा ही उनका व्यहवार बहुत सरल व मिलनसार रहा। दो वर्ष पूर्व देहरादून में उनसे आखरी बार एक समारोह में हुई मुलाकात हुई के बारे में बताते हुए धस्माना ने बताया कि वे काफी देर तक पुरानी बातों का जिक्र करते रहे। धस्माना ने दिवंगत आनंद सिंह बिष्ट के परिवार वालों को इस अपूरणीय क्षति को बर्दाश्त करने के लिए ईश्वर से शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

यह खबर भी पढ़ें-पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे सीएम योगी… ये है वजह…

यह खबर भी पढ़ें-देहरादून: लॉकडाउन में ग्राफ़िक एरा समूह ने बढ़ाये मदद के हाथ… मजदूरों और गरीब परिवारों को बांटी खाद्य सामग्री

संवाद365

48811

You may also like