डेंगू के डंक का कहर… फिर बढ़ी मरीजों की संख्या

September 10, 2019 | samvaad365

देहरादून: राजधानी देहरादून में डेंगू का डंक अपना कहर बरपा रहा है। प्रदेश भर में डेंगू की चपेट में आने से मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा हैं। वहीं दून में एक बार फिर 19 लोगों में डेंगू की पुष्टि होने से हाहाकार मच गया है। डेंगू के नए मामले सामने आते ही दून में मरीजों का आंकड़ा बढ़ कर 801 पहुंच गया है। तो वहीं प्रदेश भर में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 13 सौ तक पहुंच गई है। दून में जो नए 19 मामले डेंगू के आए हैं उनमें 14 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं। वहीं डेंगू का डंक वक्त के साथ-साथ और भी खतरनाक होता जा रहा है। डेंगू की वजह से दून में मौत का मामला भी सामने आ चुका है। वहीं बढ़ते डेंगू के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। वो इसलिए क्योंकि डेंगू से बचाव के सभी इंतजाम औंधे मुंह गिर गए हैं। बहरहाल डेंगू से बचाव के लिए लोगों को भी अपने स्तर पर इंतजाम करने चाहिए, और डेंगू के लक्षण महसूस होने पर फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें-बागेश्वर डिग्री कॉलेज में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी की जीत…कांडा कपकोट में एनएसयूआई जीती

यह खबर भी पढ़ें-छात्रसंघ चुनाव: डीएवी में ABVP को करारा झटका… निर्दलीय निखिल शर्मा जीते

संवाद365/काजल

41348

You may also like