दून शराब कांड: मुख्य आरोपी घोंचू की तलाश जारी…

September 23, 2019 | samvaad365

देहरादून: शराब प्रकरण पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के सख्त निर्देश दिए जाने के बाद शराब कांड का मुख्य आरोपी को पुलिस अबतक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।  ऐसे में पुलिस मुख्य आरोपी  अजय सोनकर उर्फ घोंचू की धरपकड़ में लगी हुई है। पुलिस लगातार कई ठिकानों पर  छापेमारी और दबिश दे रही है, लेकिन राजधानी की पुलिस की गिरफ्त से  शातिर आरोपी अजय सोनकर उर्फ़ घोंचू फरार है। तो वहीँ अब पुलिस मुख्यालय ने पूरे मामले पर  कदम उठाने के बाद देहरादून पुलिस को जल्द आरोपी की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए हैं। वहीं एडीजी अशोक कुमार ने जहरीली शराब  की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है इसमें उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए  हैं  जिसमें 2 लोगों की नामजद रिपोर्ट है जिसके आधार पर एक को पकड़ा जा चुका है वहीं एक की गिरफ्तारी बाकी है। एडीजी अशोक कुमार का कहना है कि अगर कोई और भी अभियुक्त प्रकाश में आता है तो उसको भी नहीं बख्शा जाएगा, और पूरे मामले पर जल्द ही गिरफ्तारी होगी।

यह खबर भी पढ़ें-हड़ताल पर एंबुलेंस के पायलट… वेतन संबंधी मांग को लेकर कर रहे हैं प्रदर्शन

यह खबर भी पढ़ें-हमीरपुर: विधानसभा उपचुनाव मतदान… बारिश बनी रुकावट

संवाद365/किशोर रावत

41808

You may also like