हमीरपुर: विधानसभा उपचुनाव मतदान… बारिश बनी रुकावट

September 23, 2019 | samvaad365

हमीरपुर: हमीरपुर जिले में विधानसभा  उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। वहीं बारिश के होने से कई लोग मतदान करने के लिए घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे है। बारिश के चलते ज्यादातर मतदान केंद्र खाली पड़े हुए हैं। चंद लोग ही हैं जो वोट करने के लिए बारिश में बाहर निकल रहे हैं। उपचुनाव में बीजेपी, कांग्रेस, सपा ,बसपा सहित 9 प्रत्याशी मैदान में हैं।

सदर विधानसभा 228 में उपचुनाव के लिए मतदान जारी है सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होना है, लेकिन मतदान शुरू होने के बाद से हो रही बारिश ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है, इक्का दुक्का लोग ही मतदान करने के लिए नजर आ रहे हैं। बात पूरे विधानसभा के मतदाताओ के आंकडो की जाय तो विधानसभा में कुल वोटरो संख्या – 401497 है, जिनके लिए 256 केंद्र व 476 बूथ बनाये गए हैं  विधानसभा क्षेत्र को 4 जोन 36 सेक्टर 10 अतिरिक्त स्टेटिक सेक्टर में वांटा गया है।

8 बूथों का स्थल बाढ़ के कारण परवर्तन किया गया है।  विधानसभा क्षेत्र के जो भी वूथ बाढ़ से प्रभावित हुए हैं वहाँ दो दो वूथ वनाए गए हैं, उन बूथों तक मतदाताओं के लिए मोटर वोट एवं बड़े पहिए बाले वाहन लगाए गये है।  जिससे वोटर आसानी से वहाँ तक पहुँच सके, इन 476 बूथों में 37 क्रिटिकल वूथ चिन्हित किए गए हैं, इन बूथों पर पैरामिलिट्री की खास निगाह रहेगी। दिव्यांग वोटरों की मदद के रूप में हर एक के लिए मित्र के रूप में असिस्टेंट तैनात रहेंगे, और दिव्यांग वोटरों के लिए व्हील चेयर भी उपलब्ध रहेगी।

यह खबर भी पढ़ें-स्वास्थ्य को लेकर मसूरी में गोष्ठी का आयोजन… कई लोगों ने लिया गोष्ठी में हिस्सा

यह खबर भी पढ़ें-हड़ताल पर एंबुलेंस के पायलट… वेतन संबंधी मांग को लेकर कर रहे हैं प्रदर्शन

संवाद365/प्रदीप कुमार

41803

You may also like