श्री धाम वृंदावन में धूमधाम से मनाई गई दुर्गा नवमी, कन्या पूजन किया गया, 200 से भी अधिक बच्चों ने प्रसाद पाया

October 16, 2021 | samvaad365

वृंदावन, भगवान कृष्ण की नगरी श्री धाम वृंदावन में मां दुर्गा की पूजा धूमधाम से की गई। मुख्य रूप से अष्टमी और नवमी पर सभी बाजारों में दुर्गा पंडाल सजाए गए थे। जिसमें माता की विशेष पूजा की गई। श्री धाम वृंदावन के केसी घाट स्थित चरणाश्रम में दुर्गा नवमी के पावन पर्व पर कन्या और लंगरा के प्रसाद सेवा का आयोजन किया गया। जिसमें 200 से भी अधिक बच्चों ने प्रसाद पाया। चरणाश्रम के महंत अधिकारी गुरु महाराज ने बताया कि प्रातकाल दुर्गा मैया का अभिषेक कर भजन गायन किया गया। तत्पश्चात कन्याओं का चरण पूजन कर उन्हें बैठाकर प्रसाद कराया गया। इसके बाद सभी बच्चों को यथोचित उपहार व दक्षिणा देकर उनका तिलक किया गया।

हमारे देश में नारी को सदैव पूजा गया है। मां जगदंबा के इन 9 दिनों में उनकी पूजा कर भक्त अपनी मनचाही मनोकामना पूरी करते हैं। अब शहर में ज्यादातर मोहल्लों में माता के पंडाल बनाए जाते हैं और भव्यता के साथ उनकी पूजा की जाती है। आज के समय में सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हमेशा नारी की रक्षा में तत्पर रहेंगे।

संवाद365,अमित शर्मा

यह भी पढ़ेंहंस फाउंडेशन की प्रेरणास्रोत माता मंगला के जन्मदिन के मौके पर प्रदेश को मिला खास तोहफा

 

67912

You may also like