फतेहपुर: स्टेशन पर चोरी करने वाले गिरफ्तार

February 9, 2020 | samvaad365

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक महिला का बैग रेलवे स्टेशन से चोरी हो गया. बैग में 3 लाख नगद सहित 7 लाख के सोने चाँदी के गहने थे. जिनकी लिखित शिकायत पीड़िता ने दर्ज करवा दी. पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए ट्रेन में चोरी करने वालो के खिलाफ अभियान छेड़ दिया. जिसके बाद पुलिस की मेहनत रंग लाई. चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर अजय कश्यप और चोरी की घटना में सहयोग करने वाली उसकी पत्नी रोशनी कश्यप को चोरी किये गए 7 लाख के सोने चाँदी के गहने व 3 लाख 2 हज़ार आठ सौ साठ रुपए नगद के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी.

https://www.youtube.com/watch?v=sO2OCJUgsgw

यह खबर भी पढ़ें-देहरादून: रेलवे स्टेशन के साइन बोर्ड पर विवाद

यह खबर भी पढ़ें-हंस फाउंडेशन की मदद के बाद, बोन मेरो से पीड़ित उत्तरकाशी के सक्षम को अब आपकी मदद की दरकरा… ऐसे करें सक्षम की मदद…

संवाद365/अतीक अहमद

46495

You may also like