गाजियाबादः दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत

January 7, 2020 | samvaad365

गाजियाबाद: गाजियाबाद में मुरादनगर थाना क्षेत्र के वर्धमान पुरम नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी.  हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनमें 5 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया. इस मामले में एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने बताया कि संभवत हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ है, ट्रैक्टर में टक्कर लगने से अज्ञात वाहन की और उसके नीचे दबने से मजदूरों की मौत हो गई. सभी मजदूर मुरादनगर से गाजियाबाद के साहिबाबाद वापस अपने घर वापस लौट रहे थे.

यह खबर भी पढ़ें-अभी भी अटका है देहरादून नगर निगम में 700 भर्तियों का प्रस्ताव

यह खबर भी पढ़ें-हरिद्वारः चाइनीज मांझा बेचने वालों की अब खैर नहीं

संवाद365/नदीम शाहीन 

45240

You may also like