अयोध्या नगरी में रामलला के दर्शन करने आने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर 

April 23, 2021 | samvaad365

अयोध्या नगरी में रामलला के दर्शन करने आने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें राम जन्मभूमि परिसर में ही रामलला के दर्शन का मौका तो मिलेगा ही, साथ ही साथ वह राम मंदिर के भव्य मॉडल को भी नमन कर सकेंगे।ये नई व्यवस्था रामनवमी से लागू हो गई हैं।हैदराबाद से राम मंदिर माॅडल अयोध्या पहुंचा।वही मंदिर मॉडल अनुराधा टिंबर की ओर से श्री राम जन्म भूमि न्यास को समर्पित किया गया। लकड़ी से बना रामजन्मभूमि मन्दिर माॅडल 8 फीट लम्बा, 5 फीट चौड़ा व 3 फीट ऊँचाई का बना हैै।इस मंदिर मॉडल को श्री जन्मभूमि परिसर में स्थापित किया जा रहा है। प्रभात मूर्ति कला केन्द्र ग्वालियर से बनकर आयी प्रभु श्री राम 7 फ़ीट ऊँची प्रतिमा भी परिसर में स्थापित जा रही है।दरसअल भव्य राम मंदिर का मॉडल लकड़ी से बना है। हैदराबाद में इसे कारीगरों ने तैयार किया है। जो श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए राम जन्मभूमि परिसर में लगाया जा रहा है।वहीं कोदंड राम की प्रतिमा ग्वालियर के राम भक्त द्वारा मेटल कोटेड फाइबर धातु से बनाई गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इन्हें रामलला परिसर में ही लगाए जाने की व्यवस्था बनाई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा के मुताबिक राम जन्मभूमि परिसर में भगवान राम के कोदंड स्वरूप को स्थापित किया गया है, वहीं भगवान राम के अस्थाई मंदिर के पास ही राम मंदिर मॉडल को लगाया गया है।उन्होंने कहा प्रस्तावित राम मंदिर मॉडल जो पैमाने पर उसी के अनुसार बनाया गया है। राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।इस दर्शनार्थियों को दर्शन मार्ग में या मॉडल प्रतिदिन दिखाई पड़ेगा और उनकी कल्पना के साक्षात उसका दर्शन भी कर सकेंगे ।

संवाद 365 , मो. आलम

यह भी पढ़ेजुबिन नौटियाल के गानें ‘वफा ना रास आए’ से बीजेपी नेता की बेटी आरुष‍ि का डेब्यू

 

 

60775

You may also like