कौशांबी: गंगा नहाने गयी 6 किशोरियां डूबी, तीन की मौत

September 20, 2020 | samvaad365

कौशांबी: कौशांबी जिले के पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र में गंगा नहाने गयी छह किशोरियां गहरे पानी मे जाने से नदी में डूब गई। जिससे तीन किशोरियों की मौत हो गयी। जबकि स्थानीय गौतखोरो ने तीन किशोरियों को तो बचा लिया। मलमास के अवसर पर ये सभी किशोरियां गंगा स्नान के लिये गयी हुई था। मृतक तीनो किशोरिया एक ही परिवार से है। पुलिस ने सभी शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया हैं।

भगवान शिव का महीना कहे जाने वाले मलमास के अवसर पर नूरपुर मोहद्दीपुर गांव की किशोरियां कुराई घाट पर गंगा स्नान करने गयी थी। बताया जा रहा हैं कि छह किशोरियां गंगा में उतर कर स्नान कर रही थी। तभी तीन किशोरियां गहरे पानी मे चली गई। डूब रही लड़कियों को बचाने के लिये ये तीनो ने प्रयास किया। लेकिन ये लोग भी डूबने लगी। डूब रही किशोरियों की चीख़-पुकार सुन कर घाट किनारे रहे स्थानीय गौतखोरो ने नदी में कूद कर कड़ी मशक्कत के बाद तीन लड़कियों को बचा लिया। लेकिन सीता(12) आशा देवी(13) और मीनू (15) को नही बचाया जा सका हैं। गौतखोरो के काफ़ी प्रयास के बाद तीनों किशोरियों के शव को निकाल लिया गया हैं। तीन किशोरियों की मौत की जानकारी होते ही एसडीएम ज्योति मौर्या, सीओ चायल एसओ पुरामुफ्ती मौके पर पहुच कर परिवार को ढाढस बढ़ाया। वही पुलिस ने शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया हैं।

यह खबर भी पढ़ें-बागेश्वर में डिप्थीरिया से 7 बच्चों की मौत, ग्रामीणों ने लगाया स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप

संवाद365/नितिन अग्रहरि

54502

You may also like