कौशांबी: क्रिकेट मैच के मैदान में हुआ विवाद… कई लोग हुए घायल

June 11, 2020 | samvaad365

कौशांबी: यूपी के कौशांबी जिले के सराय अकिल थाना में क्रिकेट मैच के मैदान में हुए विवाद में जमकर लाठी डंडे चले।  बताया जा रहा है कि  क्रिक्रेट के मैदान में विवाद इतना बढ़ गया था कि गांव के प्रधान अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर मोहनलाल सरोज के घर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में आधा दर्जन महिलाओं के साथ चार युवक घायल हो गए। वहीं ग्रामीणों ने इसकी सूचना लोकल पुलिस को दी, जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक के साथ जिले के कई थानों की फोर्स ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया और घायलों को अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

https://www.youtube.com/watch?v=LiAxr_N6UrM

यह खबर भी पढ़ें-COVID-19 से लड़ने के लिए हंस फाउंडेशन देश के लिए बना संजीवनी

संवाद365/नितिन अग्रहरि

50718

You may also like