चमोली: 800 मीटर गहरी खाई में गिरी कार… कार सवार की मौत

June 11, 2020 | samvaad365

चमोली: गोपेश्वर मंडल सड़क पर गगोल गांव के पास एक कार खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। घटना में कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया। इस दौरान लगभग 800 मीटर दूर खाई में गिरी कार से स्थानीय लोगों पर पुलिस ने शव को बड़ी मशक्कत के साथ निकाला। पुलिस के अनुसार व्यक्ति स्थानीय निवासी था और यह देर रात की घटना है, बहरहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर लाया गया।

यह खबर भी पढ़ें-कौशांबी: क्रिकेट मैच के मैदान में हुआ विवाद… कई लोग हुए घायल

संवाद365/पुष्कर नेगी

50721

You may also like