कौशांबी: नदी में तैरता मिला युवक का शव

February 8, 2020 | samvaad365

कौशांबी: कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित उमरा नहर में एक 38  वर्षीय युवक का शव तैरता हुआ मिला।  युवक की पहचान मंझनपुर क्षेत्र के सइबसा गांव निवासी शिवदयाल उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक 1 हफ्ते पहले अपने घर से टेंवा बाजार दो पहिया वाहन से सब्जी लेने गया था। जो वापस घर नही आया। काफी  खोजबीन के बाद मामले की शिकायत लापता व्यक्ति के परिजनों ने इलाके के पुलिस चौकी में की। जिसके बाद शनिवार सुबह नदी में शव तैरता मिला। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जें में ले लिया है।

यह खबर भी पढ़ें-उत्तराखंड स्पोर्ट्स क्रिकेट लीग 23 से सामाजिक संगठन काफल फाउंडेशन का आयोजन

यह खबर भी पढ़ें-हंस फाउंडेशन की मदद के बाद, बोन मेरो से पीड़ित उत्तरकाशी के सक्षम को अब आपकी मदद की दरकरा… ऐसे करें सक्षम की मदद…

संवाद365/नितिन अग्रहरि

46475

You may also like