मसूरी को प्लास्टिक फ्री बनाने के उद्देश्य से आयोजित होगी महारैली

October 10, 2019 | samvaad365

मसूरी: मसूरी में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ 18 अक्टूबर को एक बङी जनजागरण रैली आयोजित की जायेगी. रैली की तैयारी को लेकर विधायक गणेश जोशी ने मसूरी में अधिकारियों के साथ बैठक की. मसूरी शहर को प्लास्टिक फ्री शहर बनाने के लिए शहर के विभिन्न सगंठनोंहोटलों स्कूलों के सहयोग से सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ महारैली का आयोजन किया जायेगा. इसको लेकर सरकारी स्तर पर तैयारी तेज हो गई है. विधायक गणेश जोशी ने कहा कि 31 अक्टूबर तक उत्तराखंड का मसूरी ऐसा पहला शहर होगा जो प्लास्टिक फ्री होगा. वहीं भाजपा की राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी नेहा जोशी ने कहा कि मसूरी में रैली से देश दुनिया में प्लास्टिक के खिलाफ बङा संदेश जायेगा.

यह खबर भी पढ़ें-भाकियू भानु गुट ने सौंपा ज्ञापन… करोड़ों की हेरा फेरी का लगाया आरोप

यह खबर भी पढ़ें-स्थानीय पत्रकार को दबांगों ने पीटा… पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया

संवाद365/राजवीर रौंछेला

42386

You may also like