दिल्ली में नकाबपोश बदमाश ने महिला पत्रकार पर चलाई गोली

June 23, 2019 | samvaad365

दिल्ली: देश भर में महिलाओं की स्थिति सुधारने की कवायद चल रही है लेकिन महिलाओं की सुरक्षा के प्रति कब कोई कड़ा फैसला लिया जाएगा इसका सभी को इंतजार है। दरअसल, एक महिला पत्रकार मिताली चंदोला को शनिवार देर रात कुछ नाकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। जिसके बाद महिला घायल हो गई। फिलहाल महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है तो वहीं आरोपी अपनी इस करतूत को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। मामला दिल्ली के वसुंधरा एंक्लेव का है जहां रात करीब साढ़े बारह बजे महिला पत्रकार अपनी हुंडई कार से घर जा रही थी कि तभी कुछ नाकाबपोश बदमाश अपनी स्विफ्ट कार में आए और महिला की कार पर अंडे फेकना शुरू कर दिया। जिसके बाद बादमाशों ने महिला पत्रकार पर अंधाधुंध फायरिंग भी शुरू कर दी। इस घटना में महिला के हाथ पर गोली लगने से चोट आई है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह खबर भी पढ़ें-हरदोई: पत्नी की जगह निकला थर्ड जेंडर तो शादी करने वाले को मार दी गोली

यह खबर भी पढ़ें-खुशखबरी अब उत्तराखंड में भी होगी कोस्टगार्ड की भर्ती… युवाओं के लिए सुनहरा मौका

संवाद365/काजल

38757

You may also like