हरदोई: पत्नी की जगह निकला थर्ड जेंडर तो शादी करने वाले को मार दी गोली

June 23, 2019 | samvaad365

हरदोई: हरदोई के अतरौली थाना इलाके में एक हैरतअंगेज कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी ससुराल से दूसरे युवक की शादी कराई लेकिन दुल्हन की जगह जब वह थर्ड जेंडर निकली तो नाराज युवक ने शादी कराने वाले युवक के गोली मार दी।गोली लगने से घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

हैरतअंगेज मामला अतरौली थाना इलाके का है। संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुर मजरा मडौली निवासी पहाड़ी यादव पुत्र जवाहर के मामा रामाधार निवासी पेंग बभनौआ थाना अतरौली में रहते हैं। पेंग निवासी सूरज पुत्र रामनाथ की पहाड़ी ने पांच दिन पूर्व बिहार से बरात कराई थी। शुक्रवार को रामनाथ की दुल्हन  वहां से आई तो सूरज को पता चला कि उसकी दुल्हन महिला नहीं बल्कि थर्ड जेंडर है।

इस बात से नाराज होकर सूरज गांव के बाहर मूलचंद की दुकान पर दोनों शराब पी रहे थे। इसी दौरान सूरज ने अपनी पत्नी की कमी पहाड़ी को बताई। जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा तो सूरज ने तमंचा निकालकर पहाड़ी को गोली मार दी। जिसके बाद पहाड़ी गांव की ओर भागा और तभी सूरज ने दूसरी फायर की। जिससे वह घायल हो गया। घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी ज्ञानजंय सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

यह खबर भी पढ़ें-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पहुंचे पौड़ी, ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊ के साथ किया स्वागत

यह खबर भी पढ़ें-हरिद्वार: इंद्रलोक कॉलोनी के साथ हुआ छल, नहीं मिल रही सुविधाएं

संवाद365/लवी खान

38741

You may also like