मोहिनी बिहारी शरण बने महंत,चतुः संप्रदाय वैष्णव परिषद के संतों ने ओढाई महंताई की चादर

December 9, 2021 | samvaad365

मथुरा वृन्दावन, बांके बिहारी लाल के 516 वें प्राकट्योत्सव के पावन अवसर पर स्वामी हरिदास जी की परंपरा के आचार्य विट्ठल विपुल देव जी महाराज का जन्मोत्सव श्री धाम वृंदावन के परिक्रमा मार्ग गोपाल खार स्थित राधा प्रसाद धाम में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। बिहार पंचमी के पावन अवसर महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देव जू महाराज के कृपा पात्र महंत मोहिनी बिहारी शरण को चतुः संप्रदाय वैष्णव परिषद के पदाधिकारियों ने सभी साधु संतों की उपस्थिति में महंतायी प्रदान की।

प्रातः काल समस्त अखाड़ों के ध्वज (निशान) का पूजन किया गया। तत्पश्चात ब्रज के सभी सन्त महंतो व चतुः संप्रदाय वैष्णव परिषद के पदाधिकारियों के द्वारा मोहनी बिहारी शरण महाराज को महंताई की चादर ओढ़ाकर अपना आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में पधारे हुए सभी कंपनी शॉल व माला पहनाकर महंत मोहनी बिहारी शरण महाराज को बधाई दी। दूर दूर से आए महाराज श्री के भक्तों ने महाराज जी को बधाई देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी संत महंतों कोप भोजन करा कर एवं दक्षिणा देकर उनका सम्मान किया।

संवाद365,अमित शर्मा 

69998

You may also like