चंबा नगर पालिका की नई पहल…अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी पालिका

March 2, 2020 | samvaad365

नगर पालिका चंबा के द्वारा एक नई पहल की जा रही है, जिसके तहत अब वह जनता की मांग पर हर वार्ड में जाकर जनता की समस्याओं का निराकरण करेंगे. नगर पालिका अध्यक्ष सुमना रमोला ने बताया कि अब चंबा नगर पालिका के लोगों को नगरपालिका के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, उनका उद्देश्य वार्ड के अंतिम व्यक्ति को जोकि  नगर पालिका में नहीं आ सकता है  उस तक पहुंचना है, और उसकी समस्या का निस्तारण करना है. अब नगर पालिका के द्वारा बैठक कर अब सभी वार्डों में जाकर जनता की समस्याओं को सुना जाएगा और मौके पर निस्तारण किया जाएगा.

(संवाद 365/बलवंत रावत )

यह खबर भी पढ़ें-सूर्यकांत धस्माना ने बीजेपी सरकार पर किया वार

 

47357

You may also like